खबर लहरिया औरतें काम पर रेलवे स्टेशन पर बवाल! RPF और मीडिया आमने-सामने, CCTV जांच की मांग | Banda News

रेलवे स्टेशन पर बवाल! RPF और मीडिया आमने-सामने, CCTV जांच की मांग | Banda News

बांदा रेलवे स्टेशन परिसर में बिना अनुमति बैनर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब लगातार बढ़ता जा रहा है। यह मामला अब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और पत्रकारों के बीच टकराव तक पहुंच गया है। पत्रकारों का आरोप है कि पुलिस ने मोबाइल तक छीन लिया और मीडिया होने के बावजूद उचित व्यवहार नहीं किया। धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी और एक महिला पत्रकार के साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आई है। इस पूरे मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की जा रही है।