खबर लहरिया छतरपुर छतरपुर : बुंदेलखंड का पहला पार्टी एंथम

छतरपुर : बुंदेलखंड का पहला पार्टी एंथम

वैसे तो बुंदेलखंड में कला की कमी नहीं हैं, उन्हीं में से एक कलाकार, ‘अनुभव पटेल’ है। यह छतरपुर ज़िले के रहने वाले हैं, गायकी के क्षेत्र में काफ़ी नाम कमा रहें हैं। उन्हें संगीत का बचपन से ही शौक था लेकिन वैसा माहौल न मिलने के कारण उन्होंने अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दिया। उन्हें यह मौका दिल्ली शहर में जाके मिला।

ये भी देखें – मूँछों से मर्दानगी अगर न हो तो क्या मर्द नहीं? | बोलेंगे बुलवाएंगे

Chhatarpur news, listen Bundelkhand's first party anthem

                                                छतरपुर के अनुभव पटेल

उन्होंने खबर लहरिया से हुई बातचीत में बताया की उन्होंने दिल्ली जाकर काफी सारे गाने लिखे और उन्हें रिकॉर्ड भी किया। अभी उनके दो गाने, ‘पिंक सूट’ और ‘स्लो-स्लो’ इंटरनेट पर काफी छाए हुए हैं। इन दोनों गाने की शूटिंग बुंदेलखंड में ही हुई हैं।

Chhatarpur news, listen Bundelkhand's first party anthem

                                                             अनुभव पटेल का नया गाना

अनुभव बताते है कि बुंदेलखंड में आज तक पार्टी एंथम नहीं बना था, तो उन्होंने अपनी टीम के साथ इसपर प्रयोग करने का सोचा। लॉकडाउन के दौरान अनुभव ने अपनी टीम के साथ इन गानों को शूट किया और दोनों गाने इंटरनेट पर काफी प्रचलित हो रहे हैं। इससे इनकी फैन फैन फोल्लोविंग भी काफ़ी बढ़ रहीं हैं।

ये भी देखें – छतरपुर : बचपन से ही एक्टर बनने का शौक था, मुक्ति मंसौरिया

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you wa  nt to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke