खबर लहरिया छतरपुर छतरपुर : जिला अस्पताल में नहीं आते डॉक्टर

छतरपुर : जिला अस्पताल में नहीं आते डॉक्टर

छतरपुर जिले के जिला चिकित्सालय में डॉक्टर नहीं आते जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा लोगों का आरोप है। हमने जिला अस्पताल पहुंचे कुछ लोगों से बात की। लोगों का कहना है कि वह सुबह 10 बजे आकर बैठ जाते हैं लेकिन डॉक्टर्स का अता-पता नहीं होता।

ये भी देखें :

गर्मी-बरसात से फैल रही बीमारियां, अस्पताल में लगी भीड़, दिखी अव्यवस्था

पर्ची बनवाने की लाइन भी लगती है पर डॉक्टर ही नहीं आते। लोग कहते हैं कि वह दूर-दूर से आते हैं और डॉक्टर के न आने पर बिना दिखाये ही जाना पड़ता है। वहीं एक महिला बतातीं हैं कि उनकी बेटी की तबयत चार दिन से खराब है। वह चार दिनों से जिला अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं पर डॉक्टर ही नहीं है। चौथे दिन भी वह बिना दिखाएं अपने घर वापस लौट रही हैं। वह आरोप लगाते हुए कहती हैं कि डॉक्टर अपने घर में मरीज़ देखते हैं। अस्पताल अपने टाइम से नहीं आते हैं।

जब हमने इस बारे में सिविल सर्जन से बात की तो उनका कहना था कि कुछ डॉक्टर छुट्टी पर हैं और जो नहीं आए हैं वह उनकी जांच करवाएंगे कि वह क्यों नहीं आए हैं। अगर कुछ होगा तो उन पर कार्यवाही की जाएगी।

ये भी देखें :

टीकमगढ़: तेजी से बढ़ रहा वायरल बुखार, अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की संख्या

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)