खबर लहरिया Blog CBSE Term-2 Exam 2022: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट की ज़ारी

CBSE Term-2 Exam 2022: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट की ज़ारी

सीबीएसई बोर्ड ने टर्म 2 परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट ज़ारी कर दी है।

                                                   credit – India TV News

 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई बोर्ड ने टर्म 2 परीक्षा के लिए 10वीं और 12वीं की डेटशीट ज़ारी कर दी है। सीबीएसई की आधिकारिक ट्विटर वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 26 अप्रैल से 24 मई तक होंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं (CBSE Term 2 Exam 2022) 26 अप्रैल से 15 जून तक होंगी।

10वीं और 12वीं की परीक्षा एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगी। कुछ परीक्षाएं 10:30 से 12:30 तक भी होगी। सीबीएसई टर्म 2 परीक्षा बचे हुए 50 फीसदी सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी। प्रश्न पेपर में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। वहीं परीक्षा को पूरा करने का समय 2 घंटे रहेगा।

ये भी देखें – यूपी : सीएम योगी ने राज्पाल आनंदीबेन पटेल को सौंपा अपना इस्तीफ़ा

यहां देखें 10वीं की डेटशीट

26 अप्रैल, 2022- आंत्रप्रेन्योरशिप और ब्यूटी और वेलनेस।
2 मई, 2022- हिंदी इलेक्टिव, हिंदी कोर।
6 मई, 2022- समाजशास्त्र
7 मई, 2022- केमेस्ट्री
13 मई, 2022- अंग्रेजी इलेक्टिव, अंग्रेजी कोर।
17 मई, 2022- बिजनेस स्टडीज, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन
18 मई, 2022- भूगोल
20 मई, 2022- भौतिकी (फिजीक्स)
23 मई, 2022- अकाउंटेंसी
24 मई, 2022- राजनीतिक विज्ञान
28 मई, 2022 – अर्थशास्त्र
30 मई, 2022 – बॉयोलॉजी
7 जून, 2022- मैथेमैटिक्स, अप्लाइड मैथेमैटिक्स
10 जून, 2022- इतिहास
15 जून, 2022 – मनोविज्ञान

ये भी देखें – यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 : बाँदा विधानसभा की 3 सीट बीजेपी तो 1 सीट मिली सपा को

यहां देखें 12वीं की डेटशीट

CBSE Term-2 Exam 2022: सीबीएसई द्वारा बताई गई प्रमुख बातें

– कोरोना की वजह से पढ़ाई में हुए नुकसान को देखते हुए दो परीक्षा के बीच समय दिया गया है।
– डेटशीट को बनाते समय जेईई मेन जैसी परीक्षाओं को ध्यान में रखा गया है।
– इस बात का ध्यान रखा गया है कि छात्रों की दो परीक्षाएं एक साथ न हो।
– गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को सुबह 10.30 से शुरू किया जाएगा।
– परीक्षा भारत के अलावा 26 अन्य देशों में होगी।

CBSE Term-2 Exam 2022: परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

– मास्क और सैनिटाइजर लेकर आएं।
– सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
– परीक्षा के प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
– परीक्षा की समय-सीमा प्रवेश पत्र पर दिए गए समय के अनुसार ही होगी।
– छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न-पत्र को पढ़ने के लिए दिया जाएगा।

सीबीएसई टर्म 1 का रिजल्ट भी हो सकता है ज़ारी

जानकारी के अनुसार, सीबीएसई 10वीं और 12वीं के छात्रों का रिजल्ट कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर ज़ारी कर सकती है। हालांकि सीबीएसई ने रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

ये भी देखें – UP Election Result 2022 : जानें यूपी विधानसभा की 403 सीटों में से किसे मिली कितनी, चित्रकूट की सीट पर किसने मारी बाज़ी

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke