खबर लहरिया ताजा खबरें बाँदा: दहेज के लालच में महिला को जान से मारने का मामला

बाँदा: दहेज के लालच में महिला को जान से मारने का मामला

बांदा जिले के बिलौडा गांव निवासी उसके मायके वालों ने आरोप लगायादहेज के लालच में महिला को जान से मारने का मामला सामने आया है। महिला की शादी मथुरा गांव में लाल जी नाम के व्यक्ति से तकरीबन सात साल पहले हुई थी। जानकारी के अनुसार महिला के ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए महिला को प्रताड़ित करते थे। 19 फरवरी 2021 की रात को महिला ने अपने मायके में फोन करके बताया कि उसे किस तरह से मारा गया है। उसी समय महिला के सुसराल वालों ने फिर से उसके मायके फोन किया और कहा कि उनकी बेटी भाग गयी है। जिसके बाद जसपुरा थाने में गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखवाई गयी। अगले दिन 20 फरवरी को महिला के ससुराल वालों ने उसके परिवार को कहा कि उसकी मौत हो गयी है।

वहीं मायके वालों का आरोप है कि महिला के ससुराल वालों ने दहेज की वजह से उनकी बेटी की हत्या की है और उसे मारकर नदी के किनारे फेंक दिया है। बाद में पुलिस द्वारा महिला के शव को 24 फरवरी को बाहर निकाला गया और उसके परिवार वालों द्वारा उसके शव की पहचान की गयी। लड़की के परिवार ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पूरे मामले को लेकर जसपुरा थाने के एसओ पंकज कुमार सिंह का कहना है कि वह मामले को जांच कर रहे हैं और घटना साफ़ होने के बाद आरोपी पर कार्यवाही की जाएगी।

धारा 498a 304 b 3/4 दहेज अधिनियम
पति लालजी ससुर अनिरुद्ध पुत्र ननुवा सास राधिका जेट राजकिशोर जेठानी फ़ूला व छोटा देवर तथा दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है