दिल्ली के रोहिणी में आज सुबह 2.20 बजे 22 अक्टूबर को 4 मोस्ट वांटेड गैंगस्टर का एनकाउंटर किया गया। बताया जा रहा है कि ये सभी बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। यह एनकाउंटर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस के सयुंक्त अभियान का हिस्सा था।
जैसा कि बिहार में विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसको दिल्ली पुलिस और बिहार की पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया।
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मोस्ट वांटेड गैंगस्टर
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये चारों रंजन पाठक गिरोह के सदस्य थे। रंजन पाठक (25), बिमलेश महतो (25), मनीष पाठक (33) सीतामढ़ी, बिहार के रहने वाले थे और अमन ठाकुर (21) करवाल नगर, दिल्ली का रहने वाला था। इनका नाम बिहार में कई हत्याओं और डकैती सहित कई मामलों में शामिल था जिसे पुलिस की तलाश थी। डीसीपी क्राइम ब्रांच डीसीपी संजीव यादव ने बताया कि बहादुर शाह मार्ग पर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम और 4 आरोपियों के बीच गोलीबारी हुई। आरोपियों को रोहिणी स्थित डॉ. बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया।
#WATCH दिल्ली | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर रोहिणी में सुबह करीब 2:20 बजे एक मुठभेड़ में बिहार के कुख्यात रंजन पाठक गिरोह के चार सदस्यों को मार गिराया। गुप्त सूचना मिली थी कि गिरोह के सदस्य आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़ी आपराधिक घटना को… pic.twitter.com/fugf5cDIy9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 23, 2025
आगे की जांच जारी
दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और फोरेंसिक तथा अपराध स्थल जांच टीमों को बुलाया गया। डीसीपी अपराध शाखा संजीव यादव ने मीडिया को जानकारी दी कि आगे की जांच जारी है।
बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद शराब, नकद और ड्रग्स जब्त
चुनाव आते ही इस तरह की घटनाएँ सामने आती हैं। इसी तरह से 21 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद से अब तक 71 करोड़ रुपए से ज़्यादा की नकदी, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुएं जब्त की जा चुकी हैं।
बिहार चुनाव को लेकर पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर शोर से लग गई है। कल 24 अक्टूबर को बक्सर के किला मैदान में गृहमंत्री अमित शाह एनडीए समर्थित चार विधानसभा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करने आएंगे।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
