स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC GD परीक्षा को लेकर कई जगहों पर भारी हंगामा और विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यह घटना तब हुई जब कल सोमवार 25 मई को यूपी के कई जिलों में एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा आयोजित की गई। सबसे बड़ा मामला कानपुर में सामने आया, जहां परीक्षा केंद्र की क्षमता से लगभग दोगुने अभ्यर्थियों को बुला लिया गया। इसके अलावा यूपी के कुछ अन्य शहरों जैसे लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ और गोरखपुर में भी तकनीकी और प्रशासनिक गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आईं। इससे केंद्र के बाहर अफरा-तफरी और नाराजगी फैल गई। इसके बाद परीक्षा रद्द कर दी गई।
देश में इस समय परीक्षाओं को लेकर काफी सवाल उठ रहे हैं। पहले NEET, फिर CBSE और अब SSC GD exam. उत्तर प्रदेश में कल 25 मई 2026 को एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा को लेकर कानपुर, प्रयागराज और गोरखपुर से सोशल मीडिया पर हंगामे की तस्वीर सामने आई। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने कथित तौर पर परीक्षा केंद्र की क्षमता से लगभग दोगुने छात्रों को बैठने की अनुमति दे दी, जिसके कारण परीक्षा की दोनों शिफ्टें रद्द करनी पड़ीं। इसके बाद गुस्साए अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रयागराज का बताया जा रहा है।
🚨Chaos erupts at an SSC GD exam centre in Prayagraj after candidates exceeded the venue’s capacity during the second shift, triggering massive mismanagement and unrest among students. Police and local authorities later reached the spot to control the situation pic.twitter.com/clmKL2yuvE
— The Tatva (@thetatvaindia) May 26, 2026
कानपुर में SSC GD exam को लेकर हंगामा
After #NEET, anger erupts over SSC exam cancellations
👉Candidates protest strongly against the disruption (cancellation) of the SSC GD exam.
👉Students express anger over irregularities in the consistent paper schedule.
👉The situation calmed down after the police took charge.… pic.twitter.com/TS2gPBGHk0— Siraj Noorani (@sirajnoorani) May 26, 2026
पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र में प्रति शिफ्ट 399 उम्मीदवारों के बैठने की क्षमता थी। हालांकि, खबरों के मुताबिक प्रत्येक शिफ्ट के लिए 819 उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी किए गए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भारी भीड़ और अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए अभ्यर्थियों ने सेंटर में तोड़फोड़ की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।
SSC GD का पेपर कैंसिल होने पर बच्चों ने सेंटर पर तोड़फोड़ की है👇
500 किलोमीटर दूर इतनी भीषण गर्मी में बच्चे कैसे घर से निकल कर यात्रा करके पहुंचते हैं और पैसा अलग से खर्च करते हैं
फिर केंद्र पर पहुंचने के बाद पता चलता है कि आपका पेपर कैंसिल हो चुका है 🚨 pic.twitter.com/dxjLr4r19B— Raj Academy Prayagraj (@rajacademypra) May 25, 2026
गोरखपुर में SSC GD परीक्षा रद्द
गोरखपुर से भी परीक्षा रद्द की खबर सामने आई। एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सेंट एंड्रयूज कॉलेज में प्रवेश न मिलने पर एसएससी जीडी परीक्षा के उम्मीदवारों ने विरोध प्रदर्शन किया। वे कथित सीट गड़बड़ी के चलते उसी दिन परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं।
परीक्षा केंद्र के जांच अधिकारी विजय कुमार कुशवाहा ने बताया, “तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा नहीं हो सकी। हमने बोर्ड से बात की है ताकि कल दूसरी या तीसरी शिफ्ट में परीक्षा कराई जा सके। गलती से सीटों का आवंटन अधिक हो गया था, इसलिए हमने केवल उन्हीं छात्रों की परीक्षा ली जिन्हें जगह मिल सकी। जो छात्र परीक्षा में नहीं बैठ सके, उन्हें परीक्षा की तारीख चुनने का विकल्प दिया जाएगा। हम सभी के एडमिट कार्ड ले रहे हैं।”
#WATCH | Gorakhpur, Uttar Pradesh: SSC GD exam aspirants protest after entry denied at ST. Andrews College. They demand the same-day examination amid an alleged seat mismatch.
IO of exam centre, Vijay Kumar Kushwaha, says, “Due to a technical issue, the exam could not be held.… pic.twitter.com/qrZKn5L0wT
— ANI (@ANI) May 25, 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर में परीक्षा रद्द
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने तकनीकी दिक्कतों की वजह से बिहार के मुजफ्फरपुर में आदर्श परीक्षा केंद्र पर आयोजित कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा 2026 की दो शिफ्टें रद्द कर दी हैं। यह जानकारी एसएससी मध्य क्षेत्र (प्रयागराज) के उप निदेशक (परीक्षा) की ओर से आधिकारिक रूप से जारी की गई।
बिहार में इन परीक्षा केन्दों पर आयोजित परीक्षा रद्द
बिहार में बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय, बीबी कॉलेजिएट कैंपस, मोतीझील, मुजफ्फरपुर स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र में 25 मई, 2026 को होने वाली कांस्टेबल (जीडी) परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया। बताया जा रहा है दो श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए रद्द कर दी गई है – दूसरी शिफ्ट में परीक्षा देने वाले वे उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सके और तीसरी शिफ्ट के सभी उम्मीदवार।
SSC GD exam जल्द होगी दोबारा परीक्षा
एसएससी सेंट्रल रीजन ने प्रभावित उम्मीदवारों को आश्वासन दिया है कि उनकी परीक्षा आगामी तिथि पर पुनर्निर्धारित की जाएगी। सभी प्रभावित उम्मीदवारों के लिए नए एडमिट कार्ड एसएससी मुख्यालय की वेबसाइट ssc.gov.in पर जल्द ही उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
