खबर लहरिया ताजा खबरें बांदा : नाव हादसे में अब तक 11 शव बरामद, सर्च ऑपरेशन ज़ारी

बांदा : नाव हादसे में अब तक 11 शव बरामद, सर्च ऑपरेशन ज़ारी

उत्तर प्रदेश के बांदा में हुए दर्दनाक नाव हादसे में मरने वालों की संख्या में बड़ा इजाफ़ा हुआ है। नाव हादसे में मृतकों का यह आंकड़ा 11 पहुंच गया है।

ये भी देखें – बाँदा : सवारियों से भरी पलटी नाव, कई जान जानें की आशंका

बांदा नाव हादसे में लापता 17 लोगों में से आज यानी शनिवार को 8 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। जिनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। हालांकि, अन्य लापता लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी ज़ारी है। माना जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। बता दें कि गुरुवार को दोपहर 33 सवारियों से भरी नाव अचानक यमुना नदी में समा गई थी, जिसके बाद पूरे इलाके में हाहाकार मच गया।

समाचार पत्रों से डूबने वाली संख्या के अलाग-अलग आँकड़े पेश किए जा रहे हैं। आइए पुलिस प्रशासन से विस्तार से जानते हैं।

ये भी देखें – समस्तीपुर : पुल टूटने से रुका हज़ारों लोगों का आवागमन