खबर लहरिया ताजा खबरें बाँदा : सवारियों से भरी पलटी नाव, कई जान जानें की आशंका

बाँदा : सवारियों से भरी पलटी नाव, कई जान जानें की आशंका

बाँदा जिला में 11 अगस्त 2022 को नाव पलटने से लगभग 40-50 लोगों के डूबने की खबर सामने आयी है। यह घटना पानी के तेज़ बहाव के कारण हुई। डूबने वाले लोगों के परिजनों का आरोप है कि घटना को हुए दूसरा दिन भी बीतने वाला है लेकिन अभी तक शव बरामत नहीं हो पाए है। साथ ही उनका यह भी कहना है कि प्रशासन की लापरवाही के चलते ये घटना हुई है।

ये भी देखें – समस्तीपुर : पुल टूटने से रुका हज़ारों लोगों का आवागमन

उन्होंने बताया कि काफ़ी लम्बे समय से बाँदा में पुल बन रहा हैं और अभी तक उसका काम पूरा नहीं हुआ है इसलिए लोगों को यातायात के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जिस दिन यह घटना घटी, उस दिन काफ़ी लोग रक्षाबंधन मना कर अपने गांव वापिस जा रहे थे।

जिला बाँदा के पुलिस अधीक्षक के मुताबिक अभी तक 3 शव बरामत हुए हैं। 15 लोग सही सलामत हैं और 17 लोगों की खोज अभी ज़ारी है।

ये भी देखें – हर घर तिरंगा अभियान की यह कैसी राजनीति? द कविता शो