खबर लहरिया जिला कानपुर : दलित समाज की बेटी बनी भक्ति गायिका

कानपुर : दलित समाज की बेटी बनी भक्ति गायिका

ग्राम चांदपुर की रहने वाली प्रियंका बौद्ध को बचपन से ही गाना गाने के शौक था। काम करते समय वह फ़िल्मी गानो को गुनगुनाया करती थी। एक दिन उनके गावं में 14 अप्रैल को जयंती थी। प्रियंका ने अपने गाने की शुरुआत एक छोटे से मंच से की। उनके पास उस समय स्मार्ट फ़ोन नहीं था। गावं के लोग तरह-तरह की बात करते थे लेकिन प्रियंका ने उन सभी की बातों को अनदेखा कर आगे बढ़ रहीं।

ये भी देखें – पन्ना : सावन में पत्तों वाली मेहंदी का निखार कुछ और ही

Kanpur news, a women from Dalit society became devotional singer

                 ग्राम चांदपुर की रहने वाली प्रियंका बौद्ध भक्ति गाने गाती हैं

प्रियंका को अपने महापुरषों के ऊपर गाना पसंद है क्योंकि वो अपने दलित समाज को इन गानों के ज़रिये, अपनी बातों को समझाना चाहती है। आज प्रियंका बड़े-बड़े मंच पर जाती हैं और उन्होंने अपने संगीत की कला से अलग-अलग राज्यों में अपनी पहचान बनाई हुई है। लोग उनके गानों को सुनना पसंद करते हैं। गावं के लोग भी अब प्रियंका को बहुत सम्म्मान दे रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी सफलता के पीछे उनकी मम्मी का काफ़ी सपोर्ट रहा है।

ये भी देखें – छत्तीसगढ़ के लुप्त होते बांस गीत का इतिहास

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke