खबर लहरिया क्राइम बाँदा: शराब के नशे में ले ली पति ने जान, मायके वालों ने लगाया आरोप

बाँदा: शराब के नशे में ले ली पति ने जान, मायके वालों ने लगाया आरोप

बाँदा: शराब के नशे में ले ली पति ने जान, मायके वालों ने लगाया आरोप :जिला बांदा, थाना क्षेत्र पैलानी गांव पचकौरी निवासी रामसिंह पुत्र छीटू निषाद के ऊपर उसके ससुराल वालों का आरोप है कि उसने उनकी बेटी पूनम देवी उम्र 28 साल को 12 मई को शराब के नशे में पीट पीट कर मार डाला। पुलिस तक अभी मामला नहीं गया। मृतिका पूनम देवी की मां शांति देवी, पिता रामखेलावन और भाई रामहित का कहना है कि उनके बेटी का पति शराबी था। शादी को 5 साल हो गए इस बीच उसने शराब पीकर खहूब पिटाई किया लड़की की। दो बार मायके में भी मारा। कई बार समझाया गया था। 12 मई को दोपहर लगभग 11, 13 बजे लड़की का फोन आया था। उसने बताया कि पति ने पिटाई किया। फोन करते समय रामसिंह आ गया और खूब पिटाई की। थोड़ी देर के बाद फोन आता है कि उनकी लड़की मर गई फांसी लगाकर। हम जब गए तो लेटाये थे। फांसी से क्यों उतारा इस पर हमने नाराज़गी कि आखिरकार क्यों फांसी से उतारा हमें भी तो देखने देते की उसने फांसी लगाई। जबकि सच्चाई ये है कि फारस में पटक पटक कर मार डाला। लोकडाउन के समय ठेके बन्द थे लेकिन वह खूब पीटा और मारपीट करता रहा। उस दिन भी खूब पिए था। लड़की ने कहा फिर दारू पीकर आ गए इस बात के बदले उसको जान गंवानी पड़ी। मृतिका के जेठ ने कहा कि हमेशा से उनके घर में मारपीट लड़ाई होती रहती है। वह घर पर नहीं था घटना के समय। वह शराबी है इस बात की सच्चाई है। अभी पुलिस केस नही हुआ।