खबर लहरिया National Banda heat wave: यमुना किनारे सब्जी उगाने वाले किसानों की मेहनत पर तापमान की मार

Banda heat wave: यमुना किनारे सब्जी उगाने वाले किसानों की मेहनत पर तापमान की मार

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में यमुना नदी किनारे सब्जी की खेती करने वाले सैकड़ों परिवार इस साल भारी संकट में हैं। किसानों का कहना है कि फरवरी में लगातार हुई बेमौसम बारिश से मिट्टी की नमी खत्म हो गई और पौधे कमजोर पड़ गए। किसी तरह सिंचाई करके फसल बचाई गई, लेकिन अप्रैल की भीषण गर्मी ने हालात और खराब कर दिए। पानी का स्तर नीचे चले जाने से समय पर सिंचाई नहीं हो सकी और सब्जियों के पौधे व फल सूख गए। किसानों का कहना है कि उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई है। यही खेती उनके पूरे परिवार का सहारा है और अब उन्हें आने वाले समय की चिंता सता रही है।

ये भी देखें –

Power cuts in UP: यूपी में भीषण गर्मी में बिजली कटौती से झुलसता बांदा

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *