खबर लहरिया Blog NEET परीक्षा से संबंधित एक और छात्रा ने की आत्महत्या 

NEET परीक्षा से संबंधित एक और छात्रा ने की आत्महत्या 

                                    

छात्रों के आत्महत्या का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। राजस्थान में एक और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ कस्बे में  19 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मृतिका छात्रा (फोटो साभार: दैनिक भास्कर)

जानकारी के मुताबिक उसके परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि परीक्षा के परिणाम उम्मीद के मुताबिक न होने के कारण वह तनाव में थी। मृतका की पहचान कामाक्षी के रूप में हुई है। मृतिका बहरोर की इंदिरा कॉलोनी स्थित अपने आवास पर फांसी पर लटकी हुई पाई गई। 

हिंदुस्तान टाइम्स के रिपोर्ट अनुसार पुलिस द्वारा बताया गया कि छात्रा ने हालही में 21 जून 2026 को दोबारा हुई NEET की परीक्षा दी थीं लेकिन परीक्षा उम्मीद के मुताबिक अच्छा न होने पर उसने आत्महत्या कर लिया। 

ये भी देखें – NEET UG 2026 परीक्षा का पूरा मामला, अब तक चार छात्रों ने की आत्महत्या, 9 गिरफ़्तार

बहरोड़ कोतवाली के एसएचओ द्वारा बताया गया कि छात्रा की मां द्वारा जो जानकारी दी गई है उसके अनुसार 14 जुलाई 2026 को छात्रा स्कूल से लौटाने के बाद अपने कमरे में फंदे पर लटकी मिली जिसके बाद परिवार छात्रा को अस्पताल ले गए जहां छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। 

बहरोड़ कोतवाली के एएसआई कृष्ण कुमार द्वारा बताया गया है कि पिता की रिपोर्ट और बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजन को दे दिया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। 

इस घटना के बाद राजस्थान के विधानसभा के विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने अपने एक्स अकाउंट में पोस्ट कर इस घटना का दुःख जताया और लिखा है कि “बहरोड़ की होनहार बेटी, NEET की छात्रा कामाक्षी के सुसाइड का समाचार अत्यंत दुःखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ । ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल दें।”

इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट अनुसार 12 मई 2026 को NEET परीक्षा के रद्द होने और 21 जून 2026 को पुनः परीक्षा होने के बीच में देश के अलग-अलग राज्यों में कम से कम 12 छात्रों ने तनाव में आ कर आत्महत्या की। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और गोवा के छात्र शामिल थे। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *