खबर लहरिया ताजा खबरें हॉकी में पदक के बाद खिलाड़ी ललित के घर जश्न का माहौल

हॉकी में पदक के बाद खिलाड़ी ललित के घर जश्न का माहौल

यूपी के जिला वाराणसी, काशी लाल नगर में रहने वाले पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी ललित कुमार उपाध्याय व टीम द्वारा 41 साल बाद हॉकी में टीम इंडिया को ओलंपिक का पदक मिला है। मेडल लाने पर खुशी में परिवार द्वारा घर-घर मिठाई बांटी जा रही है। और गाँव में जश्न का माहौल छाया हुआ है। 

ललित कुमार उपाध्याय के माता-पिता का कहना है कि उसे बचपन में कोई शौक नहीं था। जब वह 9-10 साल का हुआ तब से उसने मैदान में खेलना शुरू कर दिया। उसके बाद से ही वह लगातार हॉकी खेलता आ रहा है। उसने कई मेडल भी जीते हैं। वह खुश हैं कि इस जीत से देश का नाम रोशन हुआ है।

बहन अंजली उपाध्याय का कहना है कि मेरा भाई जापान में टोक्यो ओलंपिक हॉकी प्लेट जीता है। 5 अगस्त 2021 को जीतने के बाद मेरी फोन से बात हुई है और तब से खुशी का ठिकाना नहीं है। इसे देखकर हम चाहते हैं कि हमारे देश के हर भाई खिलाड़ी अपने देश का नाम रोशन करें।

ये भी देखें:

जनसँख्या नियंत्रण में महिलाएं पुरुषों से आगे, देखिये बोलेंगे बुलवायेंगे हंसकर सब कह जायेंगे

 

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)