खबर लहरिया छत्तीसगढ़ 50 महिलाएं, 30 समूह और एक मजबूत बदलाव की कहानी | Chhattisgarh News

50 महिलाएं, 30 समूह और एक मजबूत बदलाव की कहानी | Chhattisgarh News

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से लगभग 50 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत देवरी में स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपना द्वितीय वार्षिक उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में 30 समूहों की लगभग 50 महिलाओं ने भाग लिया। यह आयोजन केवल एक सालगिरह नहीं, बल्कि संघर्ष, एकता और आत्मनिर्भरता की मिसाल है। इन महिलाओं ने मिलकर आर्थिक और सामाजिक रूप से खुद को मजबूत बनाया और समाज में बदलाव की नई मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने नाच-गान कर अपने बचपन की यादों को फिर से जिया और यह संदेश दिया कि सशक्त महिला ही मजबूत समाज की नींव होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *