खबर लहरिया Blog 2023 Cricket World Cup: ‘Boycott’ भारत बनाम पाकिस्तान कर रहा सोशल मीडिया पर ट्रेंड

2023 Cricket World Cup: ‘Boycott’ भारत बनाम पाकिस्तान कर रहा सोशल मीडिया पर ट्रेंड

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्री-मैच प्रदर्शन की घोषणा की है। इसमें शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह और अरिजीत सिंह जैसे बॉलीवुड सितारों के प्रदर्शन की उम्मीद है।

2023 Cricket World Cup, 'Boycott' India vs Pakistan is trending on social media

                                                              नीली जर्सी में भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा व हरी जर्सी में पाकिस्तान क्रिकेट कप्तान (फोटो – सोशल मीडिया)

#BoycottIndoPakMatch: भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 14 अक्टूबर को होने वाले मैच के लिए जहां कई लोगों में बीच उत्साह दिखा तो कई लोगों के बीच गुस्सा। मैच को लेकर मिली-जुली भावनाएं सामने आ रही हैं। आज सुबह से ही सोशल मीडिया X प्लेटफार्म पर #BoycottIndoPakMatch ट्रेंड कर रहा है जिसकी वजह पाकिस्तान की आतंकवादी हमले में सहभागिता को बताया गया है।

बता दें,13 सितंबर को अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक कर्नल, एक मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक शहीद हो गए थे।

भारत/पाक मैच से पहले होगा प्री-मैच प्रदर्शन

इस बीच, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्री-मैच प्रदर्शन की घोषणा की है। इसमें शंकर महादेवन, सुखविंदर सिंह और अरिजीत सिंह जैसे बॉलीवुड सितारों के प्रदर्शन की उम्मीद है। कई लोग इस प्रदर्शन के आयोजन से नाराज़ दिखे। ऐसा इसलिए भी क्योंकि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप के उद्घाटन के लिए किसी भी तरह के समारोह का आयोजन नहीं किया गया था।


भारत बनाम पाकिस्तान के मैच से होने वाले प्री-मैच प्रदर्शन और उसका हिस्सा बनने वालों को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

                                                                                                          फोटो – सोशल मीडिया

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर हमेशा से ही विवाद होते रहे हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान ने 2013 के बाद से कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। भारत ने आखिरी बार 2008 एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। वहीं 2013 के बाद से, भारत ने केवल टी20 विश्व कप, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) टूर्नामेंट, एशिया कप जैसे आईसीसी टूर्नामेंट में ही पाकिस्तान के साथ खेला है।

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke