खबर लहरिया चित्रकूट 18 साल पहले यमुना पार से चित्रकूट आई शकरकन्द बिखेर रही है जलवा

18 साल पहले यमुना पार से चित्रकूट आई शकरकन्द बिखेर रही है जलवा

चित्रकूट जिला, ब्लाक रामनगर गांव में आजकल शकरकंद की खेती की जा रही है। शकरकंद एक फल है यह आलू जैसे जमीन के अंदर पैदा होता है। इसका स्वाद खाने में मीठा होता है। इसको लोग भूनकर, उबाल कर और हलवा बनाकर खाते हैं।
शकरकंद की खेती करने वाले भुलला प्रसाद बताते हैं कि दस साल से हम शकरकंद की खेती कर रहे हैं। इस खेती को करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। यह शकरकंद मध्यप्रदेश, इलाहाबाद, कर्वी और पहाड़ी आदि जगहों पर भेजी जाती है।

13/10/2016 को प्रकाशित