खबर लहरिया खेल साक्षी मलिक ने की साथी पहलवान सत्यवर्त कदीयां से शादी

साक्षी मलिक ने की साथी पहलवान सत्यवर्त कदीयां से शादी

साभार: ट्विटर/साक्षी मालिक

मशहूर पहलवान और रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक ने अपने साथी पहलवान सत्यवर्त कादियान के साथ शादी कर ली है। शादी रोहतक में 2 अप्रैल को हुई।
सत्यवर्त भी साक्षी की तरह रोहतक के रहने वाले हैं और 2010 के युवा ओलंपिक में उन्होंने कांस्य पदक जीता था।
साक्षी और सत्यवर्त एक दूसरे से ग्लासगो, स्कॉटलैंड में आयोजित 2014 के कॉमनवेल्थ खेल में मिले और करीब आये थे।
इस खेल में दोनों पहलवानों ने रजत पदक भी जीता था। सत्यवर्त रियो ओलंपिक में भी 97 किलो के श्रेणी में भाग लेने वाले थे लेकिन अंतिम चरण में पास नहीं हो पाए थे।
साक्षी और सत्यवर्त की शादी में कई जानी-मानी हस्तियां आई थी। इनमें पहलवान और दो बार के ओलंपिक विजेता सुशील कुमार भी शामिल थे।
रियो ओलंपिक में साक्षी की तरह अपना नाम रोशन करने वाली पीवी सिन्धु भी शादी में आमंत्रित थी। वे दिल्ली में इंडिया ओपन का फाइनल खेल रही थीं, जिस वजह से वह शामिल नहीं हो पायी।
मेहमानों के सूची में नरेन्द्र मोदी से लेकर सचिन तेंदुलकर और रणदीप हुड्डा भी शामिल थे। लेकिन ये लोग शादी में दिखाई नहीं दिए। ट्विटर पर साक्षी और सत्यवर्त को उनके प्रशंसकों ने मुबारकबाद दी। इनमें वीरेंदर सहवाग, साइना, दीपा मलिक शामिल रहे।