खबर लहरिया राजनीति मंत्री पर बलात्कार का आरोप

मंत्री पर बलात्कार का आरोप

बाबू लाल नागर

बाबू लाल नागर

जयपुर, राजस्थान। राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री बाबू लाल नागर ने 19 सितंबर को इस्तीफा दे दिया। 17 सितंबर को एक महिला ने उनपर बलात्कार का आरोप लगाकर एफ.आई.आर. दर्ज की थी।
रिपोर्ट के अनुसार 11 सितंबर को घटना घटी थी। महिला ने मंत्री पर डराने धमकाने का आरोप भी लगाया है। मामले में जांच जारी है। मंत्री नागर ने माना है कि घटना के दिन महिला उनके घर आई थी पर उन्होंने बलात्कार के आरोप को राजनीतिक साजि़श बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें खुद लगा कि जब तक केस की जांच चल रही है उन्हें अपने पद को छोड़ देना चाहिए।
मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गेहलोत ने कहा कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं है और मामले में कड़ी कारवाही की जाएगी।