खबर लहरिया राजनीति एक और महिला पुलिस कर्मी की हत्या

एक और महिला पुलिस कर्मी की हत्या

19-09-13 Desh Videsh - Negarअफगानिस्तान, राज्य हेलमंद। 16 सितंबर को अफगानिस्तान के हेलमंद राज्य की सीनियर पुलिस कर्मी नेगार की मौत हो गई। नेगार पर 15 सितंबर को अज्ञात लोगों ने गोली चलाई थी। इससे पहले नेगार के पद पर आयुक्त इसलाम बीबी की 4 जुलाई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 17 सितंबर को नेगार की हत्या के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।
घटना ने एक बार फिर देश में सरकारी क्षेत्र में नौकरी कर रही महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा किया है। जुलाई में खुद नेगार ने कहा था कि उन्हें लगातार धमकियां मिलती हैं पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए ज़रूरी है कि देश में ज़्यादा से ज़्यादा महिला पुलिस कर्मी हों।