खबर लहरिया औरतें काम पर भारतीय महिला रग्बी टीम ने एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीता

भारतीय महिला रग्बी टीम ने एशियाई चैंपियनशिप में रजत जीता

साभार: उत्तर प्रदेश डॉट ओ आर जी

भारतीय महिला टीम ने लाओस के वियंतियाने में चल रही एशियाई रग्बी सेवंस ट्रॉफी में रजत पदक हासिल किया।
भारतीय टीम रग्बी को बढ़ावा देने के लिए निर्मित सरकारी निकाय, भारतीय रग्बी फुटबॉल यूनियन (आइआरएफयू) के निर्देशन में यहां प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंची थी। इसमें दक्षिण कोरिया, फिलिपींस, मलेशिया, नेपाल, पाकिस्तान, भारत और मेजबान लाओस समेत एशिया के कुल सात देश भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में राउंड रॉबिन के आधार पर खेल हुआ।
पहले दिन भारत ने लाओ को 22-7 से, फिलिपींस को 12-5 से, नेपाल को 43-0 से और मलेशिया को 26-12 से हराया। दूसरे दिन उसने पाकिस्तान को 5-0 से हराया, जबकि दक्षिण कोरिया ने उसे 29-0 से मात दी।
इस जीत पर टीम के कोच नासिर हुसैन ने कहा, मेरी तरफ से पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारी महिला टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। यह भारत के लिए गर्व का क्षण है। हम उम्मीद करते हैं कि यह जीत आगे के लिए खिलाड़ियों और महिलाओं को प्रोत्साहन देगी।