खबर लहरिया मनोरंजन शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे देश में साइकिल पर निकले रिटायर्ड जनरल

शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे देश में साइकिल पर निकले रिटायर्ड जनरल

विकिमीडिया कॉमन्स

भारतीय सेना के मेजर जनरल सोमनाथ झा शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए 59 की उम्र में एक ऐसे मिशन पर निकल पड़े हैं जो शायद कई लोगों को हैरान कर दे। वह पूरे देश की यात्रा साइकिल से करने वाले हैं और वह ऐसा करके देश के लिए अपना बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहते हैं।
सोमनाथ झा भारतीय सेना के रिटायर्ड जनरल हैं। 1947 के बाद से युद्धों में शहादत देने वाले जवानों के लिए वह साइकिल टूर पर हैं। उन्होंने भारतीय शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए पूरे देश का टूर साइकिल से करने की ठानी है। वह हर शहीद के लिए दो मिनट की राइडिंग करेंगे। उन्होंने अपनी साइकिल यात्रा की शुरुआत 19 अक्टूबर से की थी और अब तक वह देश के 18 राज्यों तक पहुंच चुके हैं। इसके बाद 19वां राज्य कर्नाटक होगा।
अपने इस अनोखे मिशन के बारे में झा कहते हैं, वह करीब 20,600 शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देना चाहते थे जिन्होंने इस देश के लिए बलिदान दिया।
वह 21,000 सैनिकों को अपनी साइकिल यात्रा के 42,000 मिनट समर्पित करने वाले हैं। उनकी यह यात्रा सात महीनों में पूरी होगी।