खबर लहरिया फैजाबाद बिना पानी मुरझाया पिपरमिन्ट

बिना पानी मुरझाया पिपरमिन्ट

pipermint

(फोटो साभार: विकिपीडिया)

जिला फैजाबाद। फैजाबाद जिले मे पिपिरमिन्ट की खेती इस समय जोरों पर है। एक तरफ पानी की कमीं तो दूसरी तरफ पिपिरमिन्ट की खेती की हर तीसरे-चैथे दिन सिंचाई करनी होती है। जिसकी सिंचाई न होने से फसल सूख रही है। पानी का संकट बढ गया है। तालाब नहर सूख गए है। नल ट्यूबवेल का जल स्तर नीचे चला गया है, प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके पास खुद का साधन होता है वही इस फसल को अच्छे से उगा और अच्छा पैसा कमा पाते हैं। जिसके पास साधन नहीं वह लगाकर भी नहीं कमा पाता। रमनपटटी के पिपरमिन्ट किसान रविन्दर तिवारी, और मुन्ना ने भी पिपिरमिन्ट की बेरन बैठाई है लेकिन पानी न होने से फसल सूख रही है।