खबर लहरिया राजनीति जम्मू कश्मीर बाढ़ – राहत कार्य जारी

जम्मू कश्मीर बाढ़ – राहत कार्य जारी

फोटो साभार : AP

फोटो साभार : AP

जम्मू कश्मीर। सितम्बर में आई बाढ़ के बाद जम्मू कश्मीर के कई क्षेत्रों में राहत कार्य जारी है। बाढ़ का पानी धीमी गति से कम हो रहा है और कई जगहों से लोगों के शव मिल रहे हैं। जम्मू कश्मीर सरकार ने दो सौ करोड़, केंद्र सरकार ने एक हज़ार करोड़ और कई और राज्यों ने राहत राशि भेजी है। अब सवाल उठ रहा है कि सौ सालों में पहली बार ऐसी बाढ़ इस क्षेत्र में आई कैसे?
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह बाढ़ गैर जि़म्मेदार तरह से पर्यावरण को नष्ट करने से आई है। उनका मानना है कि पिछले पचास सालों में कश्मीर में इमारतों के बनने से झीलें छोटी हो गई हैं। इस कारण बारिश के पानी के निकलने के लिए जगह ही नहीं बची है। इस ही बात को 2010 में कश्मीर के मंत्री ताज मोइउद्दीन ने कही थी पर उनकी हिदायत को नज़र अंदाज़ कर दिया गया था।