खबर लहरिया खेल खेल से जुडी एक अनोखी स्टोरी! टूथब्रश पर बास्केटबॉल साध कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

खेल से जुडी एक अनोखी स्टोरी! टूथब्रश पर बास्केटबॉल साध कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

साभार: फेसबुक/संदीप सिंह

पंजाब के रहने वाले 25 साल के संदीप सिंह ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने टूथब्रश को मुंह से दबाकर उसके ऊपर घूमते हुए बॉस्केटबॉल को रखकर करीब 53 सेंकेंड तक साधे रखा।पंजाब के रहने वाले 25 साल के संदीप सिंह ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने टूथब्रश को मुंह से दबाकर उसके ऊपर घूमते हुए बॉस्केटबॉल को रखकर करीब 53 सेंकेंड तक साधे रखा। यह कारनामा अंतर-राष्ट्रीय रिकॉर्ड पुस्तक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। संदीप ने संतुलन की इस क्षमता को कई लोगों को सामने प्रदर्शित किया है। सबसे पहले उन्होंने ब्रश पर बॉल को रखकर काफी देर तक घुमाया। जब अच्छी-खासी स्पीड हो गई तो उसको मुंह से दबा लिया। बॉल 53 सेंकेंड तक घूमती रही।  आपको बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड करीब 7 सेंकेंड का है। रिकॉर्ड बनाने के बाद संदीप ने कहा है कि उनका सपना था कि वह इस रिकॉर्ड को तोड़ें और नया रिकॉर्ड कायम करें।