खबर लहरिया राजनीति असम में बाढ़, सात लोगों की मौत

असम में बाढ़, सात लोगों की मौत

(फोटो साभार - एफ इंडिया)

(फोटो साभार – एफ इंडिया)

गुवाहाटी, असम। असम में 31 अगस्त से शुरू हुई बारिश से बाढ़ की स्थिति बन गई है। अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के अट्ठारह जि़ले और सात लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। ब्रह्मपुत्र और बराक घाटियों की कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। पूर्वी असम के डिब्रूगढ़ कस्बे के ज़्यादातर इलाके जलमग्न हैं। सेना और राज्य आपदा राहत बल के जवान राहत कार्य में लगे हैं। ब्रह्मपुत्र नदी चार जगहों पर, बुरहेदेहिंग, धनसिरी राज्य के पूर्वी भागों में, पुथिमारी और बेकी पश्चिमी भागों में और संकोश और कुशियारा दक्षिणी हिस्से में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।