खबर लहरिया राजनीति असम के सरकारी कर्मचारियों को खादी के कपड़े मिलेंगे उपहार में

असम के सरकारी कर्मचारियों को खादी के कपड़े मिलेंगे उपहार में

फोटो साभार:
ट्विटर/हिमंता बिस्वा सरमा

असम के असम के शिक्षा,स्वास्थ्य, वित्त एवं पर्यटन मंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गांधी जयंती पर आयोजित समारोह के दौरान यह घोषणा करते हुए कहा कि असम के प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को मुफ्त में खादी के दो जोड़ी कपड़े दिए जाएंगे। प्रत्येक सरकारी कर्मचारी को इन कपड़ों को महीने में कम से कम एक दिन पहनना होगा।
इस मौके पर सरमा ने कहा कि खादी को आदत बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को खादी के दो जोड़ी कपड़े दिए जाने पर कुल 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सरमा ने कहा कि सरकार ने इस परियोजना के लिए पहले ही बजट में धनराशि निर्धारित कर ली है।
सभी कर्मचारियों को 14 अप्रेल को खादी के कपड़े दिए जाएंगे। सरकार खादी की स्कूल यूनिफॉर्म करने पर भी विचार कर रही है।
हालाँकि मंत्री ने यह भी कहा कि कर्मचारियों पर खादी पहनने का दवाब नहीं होगा।
उन्होंने कहा, “हम पुरुषों को कमीज और महिला कर्मचारियों को सलवारसूट दे सकते हैं। हम कर्मचारियों को कूपन देने जा रहे हैं और वे खादी बोर्ड के किसी भी स्टोर से इन्हें खरीद सकते हैं।