
दुनिया के सबसे ठंडे इलाके अंटार्कटिका से भी ज्यादा इस समय ठंडा है अमेरिका। यहां जीरो से 30 डिग्री तक ही कम होता है तापमान। तापमान चार डिग्री से कम होते बर्फ जमना शुरू हो जाती है
अमेरिका में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अब तक ठंड के कारण 40 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। झीलें और नदियां जम गईं हैं। मौसम विभाग ने बताया कि मध्य और उत्तरी अमेरिका में तापमान जीरो से 51 डिग्री नीचे पहुंच गया था। इसके अलावा यहां के इलाके मिनिसोटा के ब्रमिसन शहर में भी तापमान जीरो से 40 डिग्री नीचे तक पहुंच गया। दफ्तर और स्कूल बंद है।