खबर लहरिया राजनीति विदेशी महिला के साथ बलात्कार

विदेशी महिला के साथ बलात्कार

delhi gang rapeनई दिल्ली। दिल्ली में 51 साल की डेनमार्क देश की महिला के साथ सामूहिक बलात्कार और लूटपाट हुई। यह घटना दिल्ली के कनाट प्लेस इलाके में 14 अक्टूबर को घटी। पूर्वी दिल्ली के पडपड़गंज स्थित होटल में महिला रुकी थी। महिला ने पुुलिस को बताया कि वह रास्ता भूल गई थी। उसने कुछ लड़कों से मदद मांगी। लड़के रास्ता बताने के बहाने उसे एक अलग जगह ले गए। मोबाईल फोन, पैसे और अन्य चीजें छीनकर बलात्कार करने के बाद लड़के भाग गए। महिला किसी तरह होटल पहुची। होटल मैनेजर ने ही पुलिस को खबर की। दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं।