खबर लहरिया बुंदेलखंड महोबा जिले में नहीं थम रही हैं बलात्कार की घटनाएं, शौच के लिए गई एक आठ साल की लड़की के साथ बलात्कार

महोबा जिले में नहीं थम रही हैं बलात्कार की घटनाएं, शौच के लिए गई एक आठ साल की लड़की के साथ बलात्कार

जिला महोबा3 अक्टूबर को यहां शौच लिए गई एक 8 साल की लड़की के साथ बलात्कार की घटना सामने आई है।महोबा जिले में बलात्कार कि घटनायें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं।शासन प्रशासन इस तरह की घटनाओं को रोकनें के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहीं हैं।पीड़ित लड़की का कहना है कि वह लड़का मेरा  हाथ पकड़कर अन्दर ले गया और मेरे साथ  गलत हरकत करनें लगा।
लड़की के माता पिता का कहना है कि हमारी लड़की शौच के लिए गई थी तब एक लड़का ताके बैठा था वो हमारी लड़की का हाथ खींच कर ले गया। कोतवाली  में रिपोर्ट  दर्ज कराई है जांच में बलात्कार की घटना सही पाई गई है पुलिस विभाग कार्यवाई कर रही है। एस. पी.एन.कोलांची का कहना है कि बलात्कार की घटना कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है आरोपी को गिरफ्तार करके कार्यवाई की जा रही है।लड़की को न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेंगा।

बाईलाइन—सुनीता प्रजापति

09/10/2017 को प्रकाशित