खबर लहरिया Blog World Wrestling Championships 2022 : बजरंग पुनिया व विनेश फोगट ने जीता कांस्य पदक, पुनिया 4 पदक के साथ बने सबसे सफल भारतीय पहलवान

World Wrestling Championships 2022 : बजरंग पुनिया व विनेश फोगट ने जीता कांस्य पदक, पुनिया 4 पदक के साथ बने सबसे सफल भारतीय पहलवान

भारत ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 को दो कांस्य पदक के साथ समाप्त किया है। बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम के वर्ग में और विनेश फोगट ने 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

World Wrestling Championships 2022: Bajrang Punia and Vinesh Phogat won bronze medals, Punia became the most successful Indian wrestler with 4 medals

                                                    फोटो साभार – पीएम मोदी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया (Bajrang Punia) व विनेश फोगट (Vinesh Phogat) ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championships 2022) में भारत को दो कांस्य पदक दिलायें हैं। कांस्य पदक के मुकाबले से पहले पुनिया के सिर पर चोट लग गयी थी। चोट के बावजूद भी बजरंग पुनिया ने देश को कांस्य पदक जिताया।

वहीं बता दें, बजरंग पुनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championships 2022) में कांस्य पदक जीत, 4 मेडल के साथ सबसे सफल पहलवान बन अपना नाम इतिहास में रच दिया है। किसी भी खिलाड़ी के लिए इससे बड़ी बात क्या होगी उसका नाम और उसका खेल अब इतिहास के रूप में लोगों में बीच जाना जाएगा।

18 सितंबर (रविवार) को बेलग्रेड (Belgrade, Serbia) में हुए मुकाबले में बजरंग पुनिया ने 65 किलोग्राम वर्ग में प्यूर्टो रिको के सेबेस्टियन सी रिवेरा (Puerto Rican wrestler Sebastian C Rivera) को 11-9 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया था।

यह बजरंग पुनिया के जीवन में एक खिलाड़ी के तौर पर एक बेहद बड़ी सफलता है जिसका सपना हर एक खिलाड़ी देखता है। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में भी भारतीय खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन के साथ देश का गौरव बढ़ाया था। लेकिन यह सिलसिला यही नहीं रुका है। देश को गौरवांवित करने के लिये भारतीय खिलाड़ी हर स्तर पर अपनी जी जान लगा रहें हैं।

ये भी पढ़ें – T20 World Cup 2022 : भारतीय नामों की हुई घोषणा, जानिये किन खिलाड़ियों को मिली टीम में जगह

स्वीडिश चैंपियन को हरा फोगाट ने जीता पदक

                                                                                                            फोटो साभार – United World Wrestling (UWW)

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय पहलवान और स्वर्ण पदक विजेता विनेश फोगाट ने बुधवार को बेलग्रेड में मौजूदा विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 में स्वीडिश चैंपियन एम्मा मालमग्रेन (Swedish champion Emma Malmgren) को हराकर महिलाओं की 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत के पास 2 पदक

                                                                                                                        फोटो साभार – social media

बता दें, भारत ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2022 को दो कांस्य पदक के साथ समाप्त किया है। बजरंग पुनिया से पहले विनेश फोगट ने 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया था।

वहीं निशा दहिया (68 किग्रा), सागर जगलान (74 किग्रा) और नवीन मलिक (70 किग्रा) कांस्य पदक के करीब आए, लेकिन वे अपने-अपने पदक मुकाबले हार गए।

रवि दहिया को टूर्नामेंट की शुरुआत में ही हार का सामना करना पड़ा और उन्हें रेपचेज का मौका भी नहीं मिल सका।

ये भी पढ़ें – Commonwealth Games 2022 : निखत ज़रीन के बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल के साथ जुड़ा है संघर्ष, जानें और किन खेलों में भारत ने जीता मेडल

 

रेपेचेज राउंड के ज़रिये पुनिया को मिला था मौका

बजरंग पुनिया को क्वार्टर फाइनल में यूएसए के जॉन माइकल डायकोमिहालिस से हार का सामना करना पड़ा था। उसके बाद उन्हें रेपेचेज राउंड के ज़रिये से कांस्य पदक जीतने का मौका मिला और इस मौके को उन्होंने पदक में तब्दील कर दिया।

                                                                                                                 फोटो साभार -The statesman

कांस्य पदक की लड़ाई में पुनिया ने आर्मेनिया के वाजेन तेवन्यान को 7-6 से हराकर कांस्य पदक के मुकाबले में अपना स्थान पक्का किया। इस टूर्नामेंट के दौरान पुनिया के सिर में चोट भी लग गयी थी पर चोट भी पुनिया के जज़्बे और जुनून को नहीं रोक पाई।

ऐसे कई जज़्बों का प्रदर्शन हमने भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम में भी देखा था जहां देश को पदक दिलाने के लिए खिलाड़ियों ने अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था।

21 साल के भारतीय पहलवान संकेत महादेव सारगर ने 248 किलोग्राम का वजन उठाकर एक लेवल बनाया था। जब संकेत ने दूसरा प्रयास किया तो उस दौरान उसकी कोहनी से कुछ टूटने की आवाज़ आई, मानो हाथ की हड्डी पर असर पड़ा हो। इसकी आवाज़ संकेत के कानों में भी पड़ी लेकिन इसके बावजूद भी संकेत ने लिफ्ट उठाने की तीसरी बार कोशिश की। तीसरे प्रयास में वह लिफ्ट को पूरा नहीं कर पाया लेकिन इन सब चीज़ों के बाबजूद भी संकेत ने भारत को सिल्वर मेडल जिताया – न्यूज़ इंडियन एक्सप्रेस ने लिखा।

बजरंग पुनिया ने इन सालों में जीता अन्य पदक

                                                      फोटो साभार – सोशल मीडिया

18 सितंबर को बेलग्रेड में ब्रॉन्ज़ पदक जीतने से पहले बजरंग पुनिया ने साल 2013 और 2019 में कांस्य पदक जीते थे, जबकि 2018 में रजत अपने नाम किया था।

बजरंग के बाद विनेश फोगाट हैं, जिन्होंने इस चैंपियनशिप में दो पदक साल 2019 और 2022 में जीते हैं।

बबीता कुमारी, गीता फोगाट, पूजा ढांडा, अंशु मलिक, अलका तोमर और सरिता मोर इस स्पर्धा के इतिहास में पदक जीतने वाली अन्य भारतीय महिला पहलवान हैं।

पीएम मोदी ने दी भारतीय पहलवानों को बधाई

पीएम मोदी ने बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट को बधाई देते हुए ट्वीट किया, “हमारे पहलवान हमें गौरवान्वित करते हैं। बधाई @फोगाट_विनेश व @बजरंगपुनिया, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप, बेलग्रेड में कांस्य पदक जीतने पर। यह दोनों के लिए खास है क्योंकि विनेश इस मंच पर 2 पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं और बजरंग ने अपना चौथा पदक जीता है।”

 

बजरंग पुनिया ने अब भारतीय पहलवानों के बीच अपना एक नया मुकाम बना लिया है जहां हर खिलाड़ी पहुंचने की कोशिश कर रहा है और यह खिलाड़ियों के बीच एक अच्छी प्रतिस्पर्धा है।

ये भी पढ़ें – भारत की जुडोको सुशीला देवी ने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में जीता सिल्वर मेडल

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our   premium product KL Hatke