खबर लहरिया National वाराणसी : आकांक्षा दुबे केस में नई सीसीटीवी फुटेज हुई लीक

वाराणसी : आकांक्षा दुबे केस में नई सीसीटीवी फुटेज हुई लीक

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में मृतिका की माँ ने आरोप लगाते हुए कहा कि साधना थाने की पुलिस आरोपियों के नाम दर्ज़ होने के बावजूद भी उन्हें नहीं पकड़ सकी और उन्होंने मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर अशोक जैन से भी कार्यवाही को लेकर गुहार लगाई। आगे आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस के ढीले रवैया की वजह से आरोपी नहीं पकड़े जा रहे हैं। अगर उन्हें न्याय नहीं मिलता तो वह सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले को लेकर गुहार लगाएंगी।

आरोप के अनुसार, अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह व उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ साधना थाने में मुकदमा दर्ज़ किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश आजमगढ़-गोरखपुर से लेकर के पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों, राज्य बिहार और महाराष्ट्र में भी कर रही है लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों आरोपी विदेश न भाग पाए इसके लिए उनके खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ भी ज़ारी किया गया गया है।

ये भी देखें – वाराणसी : भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री, आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

अभिनेत्री की माँ ने आरोप लगाते हुए आगे कहा, “पुलिस का ढुलमुल रवैया उनकी बेटी की मौत के आरोपियों को बचाने में मदद कर रहा है। आकांक्षा दुबे को होटल छोड़ने वाले युवक के खिलाफ कोई कार्यवाही क्यों नहीं की गई? होटल के मैनेजर की जांच सही से क्यों नहीं की गई? होटल प्रथम प्रबंधक की खामियों पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई? साधना थाने की पुलिस ने शुक्रवार को वादा किया था कि नाम दर्ज आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार होंगे लेकिन कोई पकड़ा क्यों नहीं गया? मेरे बेटी को न्याय मिलने तक मैं चैन से नहीं बैठूंगी।”

इस समय आकांक्षा का एक और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं एक फुटेज शनिवार की रात महमूरगंज स्थित एक रेस्टोरेंट का है जहां पर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी के लिए गयी थीं। पार्टी के अगले दिन ही सारनाथ स्थित होटल में आकांक्षा का शव मिला था।

पुलिस आयुक्त का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस नाम दर्ज आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। विवेचना में अन्य जिस किसी का भी नाम उजागर होगा, उसकी खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।

साथ ही, 2 अप्रैल 2023 को अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें पुलिस द्वारा यह बताया गया है कि आकांशा दुबे भोजपुरी गायक सुमेर सिंह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहीं थीं। अभी हाल ही में उनका सुमेर सिंह के साथ ब्रेकअप हो गया था जिसके चलते वह काफी टूट सी गयी थीं। पुलिस ने केवल संभावना जताई है कि शायद उन्होंने डिप्रेशन में आकर आत्मत्या करने की कोशिश की होगी लेकिन अभी पुख्ता तौर पर कुछ कह पाना मुश्किल है।

ये भी देखें – गोदना ‘परंपरा’ है या ‘फैशन’?

 

‘यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke