खबर लहरिया चुनाव विशेष वाराणसी : 5 साल कैसे रहें? जानें जनता की राय | UP Elections 2022

वाराणसी : 5 साल कैसे रहें? जानें जनता की राय | UP Elections 2022

इस समय 5 राज्यों में आगामी चुनाव होने वाले हैं। चुनाव की हलचल हर जगह साफ़ तौर पर देखी जा रही है। अगर यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की बात की जाए तो पार्टियों ने चुनाव हेतु अपने उम्मीदवारों की सूची ज़ारी कर दी है।वाराणसी जिले में बीजेपी ने भी अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। चलिए जानते हैं जनता से ही कि आखिर उनके अनुसार 5 साल कैसे रहें और वह इस बार क्या उम्मीद कर रहे हैं।

लोगों ने बताया, जिस उम्मीद से उन्होंने प्रधानमंत्री को चुना था कि विकास होगा उस हिसाब से विकास नहीं हुआ। शौचालय के लिए किसी को 12 हज़ार मिले और किसी को नहीं। राशन भी एक यूनिट कट कर मिलता है। महंगाई इतनी है कि सौ या दो सौ रुपये में परिवार चलाना मुश्किल है। सभी पार्टियां इस समय वोट मांगने आ रहीं हैं।

ये भी देखें – चित्रकूट: सपा के दीवाने और बीजेपी के बेगाने हुए मतदाता | UP Elections 2022

5 साल पहले लोगों ने सीवर की समस्या सामने रखी थी। कहा गया कि 15 दिन में समाधान होगा लेकिन कुछ नहीं हुआ। लोगों के अनुसार, मंत्री अनिल राजभर द्वारा यह आश्वासन दिया गया था। वह आज भी आश्वासन के पूरे होने का इंतज़ार कर रहे हैं।

इस बार चुनाव में पिंडरा विधानसभा 384 से डॉ. अवधेश सिंह, 385 अजगरा विधानसभा से त्रिभुवन राम, 386 शिवपुर विधानसभा से मंत्री अनिल राजभर, 388 उत्तर रविंद्र जयसवाल, 389 दक्षिणी से नीलकंठ तिवारी और 390 कैंट से सौरव श्रीवास्तव प्रत्याशी हैं।

ये भी देखें – महोबा : पहली बार वोट देने वालों की जानें राय | UP Polls 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)