खबर लहरिया चुनाव विशेष महोबा : पहली बार वोट देने वालों की जानें राय | UP Polls 2022

महोबा : पहली बार वोट देने वालों की जानें राय | UP Polls 2022

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 हेतु इस बार फिर कई नए वोटर अपना पहला वोट डालेंगे। हमने नये वोटरों से उनके “पहले वोट” की उत्सुकता के बारे में पूछा कि इस बार वह किसे वोट डालने की सोच रहे हैं।

महोबा जिले में रहने वाली रूचि कहती हैं, पहली बार वोट डालने को लेकर वह बेहद खुश है। कहा, उसे योगी सरकार पसन्द है। सरकार ने लड़कियों के लिए बहुत कुछ किया है और अब उन्हें बाहर जाने में भी कोई डर नहीं है।

कल्पना ने कहा, हर एक वोट की कीमत होती है। वह अपने पसन्द का नेता चुनेगी। उसे नहीं पता कि वोट डालना कैसा होता है। वह अपनी दोस्तों से पूछती है जो पहले वोट डाल चुका हो। उसे पता चला कि वहां जाने पर उसे चार चिन्हों में से किसी एक चिन्ह को दबाना होगा।

ये भी देखें – चित्रकूट: नेता जी, महिलाओं के मुद्दे आपकी समझ से परे क्यों? | UP Elections 2022

कुलपहाड़ कस्बे के पुष्पेंद्र को अखिलेश सरकार पसन्द है। उसे लगता है कि यह सरकार भविष्य को सुधारेगी।

पुष्पराज ने कहा, वर्तमान में किसानों को बीज को लेकर काफ़ी परेशानी हुई। वर्तमान सरकार गुंडागर्दी करती है। वहीं सपा सरकार ने जो भी वादा किया, वह पूरा किया है। इस बार सपा की सरकार आई तो किसानों को 3 यूनिट बिजली और महिलाओं को 1000 रुपये पेंशन मिलेगा। लोगों को नौकरी भी मिलेगी।

युवा किसी के दबाव या बहकावे में आकर वोट नहीं डालेंगे। वह सोच-समझकर अपना वोट डालेंगे।

ये भी देखें – दिल्ली मॉडल होगा उत्तर प्रदेश: मूलचंद जायसवाल- आप पार्टी | UP Elections 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)