वाराणसी जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। परिवार के अनुसार 60 वर्षीय मुन्नी देवी सुबह करीब 8 बजे बच्चों को लेकर जा रही थीं। इसी दौरान बिजली के खंभे में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गईं। परिजन उन्हें तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच जारी है।
ये भी देखें –
UP, Ayodhya : करंट ने ली जान! संविदा बिजली कर्मी की दर्दनाक मौत
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’