वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती प्रेमी से शादी की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती करीब 2 घंटे तक टंकी पर बैठी रही और नीचे उतरने से इनकार करती रही। मौके पर पुलिस, परिवार और NDRF की टीम पहुंची। काफी समझाने-बुझाने और बातचीत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। युवती का आरोप है कि परिवार उसकी पसंद के लड़के से शादी नहीं करवा रहा था।
ये भी देखें –
क्या लड़कियों को है अपनी मनपसंद से शादी करने की आज़ादी? बोलेंगे बुलवाएंगे शो
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’