इन दिनों देशभर में “कॉकरोच” शब्द को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यह मामला 15 मई 2026 को तब शुरू हुआ जब सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं और सिस्टम की आलोचना करने वालों को लेकर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग नौकरी न मिलने के बाद मीडिया, सोशल मीडिया या आरटीआई एक्टिविस्ट बनकर व्यवस्था पर हमला करने लगते हैं।
इसके बाद “कॉकरोच” शब्द सोशल मीडिया से लेकर टीवी बहसों तक लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। यह टिप्पणी उस समय सामने आई जब एक वकील ने सीनियर एडवोकेट का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर याचिका दाखिल की थी। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने वकील के व्यवहार पर नाराजगी जताई और कहा कि हर व्यक्ति इस सम्मान के योग्य नहीं होता।
क्या है पूरा मामला
चीफ जस्टिस सूर्यकांत की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर युवाओं का गुस्सा खुलकर सामने आया। कई लोगों ने इस बयान का विरोध किया तो कई ने मीम्स और मजाक के जरिए अपनी नाराजगी जताई। इसी दौरान “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम तेजी से चर्चा में आया। BBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पहल की शुरुआत अभिजीत दीपके ने की। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने एक्स पर सीजेआई का बयान देखा तो उन्हें लगा कि बेरोजगार युवाओं की भावनाओं को हल्के में लिया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए सवाल किया कि अगर सभी “कॉकरोच” एक साथ आ जाएं तो क्या होगा। इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में युवाओं ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि उन्हें एक ऐसा मंच चाहिए जहां वे अपनी बात रख सकें। धीरे-धीरे लोगों ने नाम और विचार सुझाने शुरू किए जिसके बाद “कॉकरोच जनता पार्टी” नाम सामने आया।
16 मई 2026 को अभिजीत दीपके ने बॉस्टन से एक्स पर “कॉकरोच जनता पार्टी” के नाम से एक पोस्ट और गूगल फॉर्म शेयर किया जिसमें लोगों से जुड़ने की अपील की गई। इसके बाद इस नाम से सोशल मीडिया अकाउंट बनाए गए और देखते ही देखते लाखों लोग इससे जुड़ने लगे। सिर्फ दो दिनों में एक्स अकाउंट पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए। कई राजनीतिक नेताओं और पार्टियों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। बाद में 21 मई को “कॉकरोच जनता पार्टी” का एक्स अकाउंट कानूनी मांग के बाद ब्लॉक कर दिया गया लेकिन संगठन ने नया अकाउंट “कॉकरोच इज बैक” नाम से बना लिया।
एक घंटे के अंदर X पर 24.9 फॉलोअर्स हो गए
गोदी मीडिया, अंधभक्त सब परेशान है किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा
ये बहुत बड़े परिवर्तन का संकेत है
@cockrochisback pic.twitter.com/b4ncuxqjmJ— Cockroch is Back (@helloGr0k) May 21, 2026
वहीं इंस्टाग्राम पर भी इसके फॉलोअर्स तेजी से बढ़े और कुछ ही समय में यह देशभर में चर्चा का बड़ा विषय बन गया। वर्तमान में इंस्टाग्राम इस पार्टी के फॉलोअर्स 19.8 मिलियन हो चुका है। अभिजीत दीपके द्वारा इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का भी आरोप लगाया है।
अभिजीत दीपके हैं कौन?
अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के संभाजी नगर के रहने वाले हैं उन्होंने पुणे से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल वे अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी में पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं। डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया कैंपेन में उनकी खास रुचि रही है जिसकी वजह से वे ऑनलाइन राजनीति और सोशल मीडिया की दुनिया में लगातार सक्रिय रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिजीत 2020 से 2022 तक आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया स्ट्रैटेजिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान वे पार्टी के लिए मीम और वायरल ऑनलाइन कंटेंट तैयार करते थे। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बेहतर भविष्य और आर्थिक स्थिरता के लिए उन्होंने पार्टी छोड़ दी और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वे किसान आंदोलन, महंगाई और दूसरे राजनीतिक मुद्दों पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की नीतियों की आलोचना करते हुए भी नजर आते रहे हैं।
Follow now! https://t.co/cP2UHq4akq
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) May 21, 2026
सोशल मीडिया पर विवाद बढ़ने के बाद चीफ जस्टिस सूर्यकांत की ओर से बयान जारी किया गया। Live Low के अनुसार उन्होंने कहा है कि उनके बातों को मीडिया के एक हिस्से ने गलत तरीके से पेश किया है और ऐसा दिखाया गया है जैसे उन्होंने देश के सभी युवाओं पर टिप्पणी इ हो। उन्होंने कहा है उनका यह इरादा नहीं था। उन्होंने यह टिप्पणी सिर्फ उन लोगों के लिए की थी जो फ़र्जी या नकली डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशों में आने की कोशिश करते हैं। उनके मुताबिक बयान आम युवाओं या बेरोजगारों के खिलाफ नहीं था।
बता दें कि इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के फॉलोअर्स बीजेपी से आगे निकल गए हैं। वर्तमान में बीजेपी के इंस्टाग्राम पर 9 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’


