त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज यानी 10 जून 2026 को जारी की। जिला स्तर पर ये अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण अभियान की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसमें प्रत्येक पंचायत मतदाताओं को 9 अंक का पहचान नंबर दिया गया है।
यूपी में पंचायत चुनाव को लेकर एक नया अपडेट आया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची आज यानी 10 जून 2026 को जारी की। जिला स्तर पर ये अंतिम मतदाता सूची जारी की गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनरीक्षण अभियान की सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कई दावे और आपत्तियों के बाद सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। बता दें कि आयोग द्वारा 23 दिसंबर को पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी जिसमें प्रदेश के 12.69 करोड़ मतदाताओं के नाम दर्ज थे। सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव भी जल्द कराए जाने की स्थिति भी साफ हो सकती है। इसमें प्रत्येक पंचायत मतदाताओं को 9 अंक का पहचान नंबर दिया गया है।
पांच बार बढ़ चुकी है अंतिम सूची जारी करने की तारीख
मतदता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में बदलाव किए गए। अंतिम सूची करीब 1.81 करोड़ नए मतदाताओं को शामिल किया गया जबकि 21.08 लाख लोगों के नाम और अन्य विवरणों में सुधार किया गया। वहीं जांच के बाद लगभग 1.41 करोड़ नाम सूची से हटाए गए।
इन बदलावों के बाद पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 40.19 लाख बढ़ गई है।
अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही पंचायत चुनाव की गतिविधियों में तेजी आने के उम्मीद है। हालाँकि फ़िलहाल कुछ जिलों में मतदाता सूची डाउनलोड करने में दिक्कतें सामने आ रही हैं। अधिकारियों के अनुसार तकनीकी कारणों से यह समस्या हो रही है जिसे जल्द दूर करने की कोशिश की जा रही है।
वर्ष 2021 की मतदाता सूची में कुल 12.29 करोड़ मतदाता दर्ज थे जिसे आधा बनाकर दावे और आपत्तियाँ आमंत्रित की गई थीं।
इस प्रक्रिया के दौरान आयोग को लाखों आवेदन और आपत्तियाँ प्राप्त हुईं। सभी मामलों की सुनवाई कर उनका निपटारा किया गया जिसके कारण अंतिम मतदाता सूची जारी करने की समय सीमा को पांच बार बढ़ाना पड़ा। हालाँकि चुनाव आयोग का कहना है कि अब सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूरी हो चुकी हैं और अंतिम सूची के प्रकाशन में किसी तरह की देरी नहीं होगी।
ये भी देखें –इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सख़्ती से पंचायत चुनाव होने की मांगी तारीख
क्या है नया वोटर नंबर
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए इस बार मतदाताओं को नया नौ अंकों का नंबर दिया गया है। ये नया नौ नंबर नया स्टेट वोटर नंबर है जिससे चुनाव प्रबंधन की प्रक्रिया और पहचान व्यवस्थित तरीके से हो सकेगी। इससे मतदाताओं का फोटो सहित सभी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। इसमें कोई भी व्यक्ति दो बार वोट नहीं दे सकेंगे। मतदान केंद्र पर मतदाता की फोटो मोबाइल एप के जरिए लेते ही तुरंत यह जानकारी सामने आ जाएगी की उसने पहले वोट डाला है या नहीं। चुनाव आयोग का कहना है कि इस व्यवस्था से फर्जी मतदान पर रोक लगाने और मतदान प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
