खबर लहरिया Blog 5 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, एजेंसी कराएगी भर्ती, शाम तक मिलेगा रिजल्ट 

5 हजार पदों पर होगी शिक्षकों की भर्ती की तैयारी, एजेंसी कराएगी भर्ती, शाम तक मिलेगा रिजल्ट 

 

छत्तीसगढ़ के सभी स्वामी आत्मानंद और स्वामी विवेकानंद स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती को लेकर सरकार द्वारा बड़ा फैसला लिया गया है। इसी के साथ प्रदेश भर में पूरे 500 पदों में भर्ती की जाएगी।

सांकेतिक फोटो (फोटो डिज़ाइन क्रेडिट: रचना)

राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पहले के मुक़ाबले अधिक पारदर्शी और तेज बनाने का फैसला किया है। इसके तहत अभ्यर्थियों का चयन जिला स्तर पर नहीं पूरे प्रदेश के लिए एक केंद्रीकृत परीक्षा के जरिए किया जाएगा। 

एनडीटीवी के खबर अनुसार शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के मुताबिक परीक्षा का आयोजन एक निजी एजेंसी के माध्यम से करवाया जाएगा। खास बात ये बताई जा रही है कि उम्मीदवार जिस दिन परीक्षा देंगे उसी दिन शाम तक उनका परिणाम और मेरिट सूची भी जारी कर दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य 15 जुलाई तक भर्ती प्रक्रिया पूरी करना है ताकि नए शैक्षणिक सत्र में स्कूलों में शिक्षकों और कर्मचारियों की कमी न रहे। 

इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए शिक्षा विभाग ने फिलहाल जिलों में चल रही संविदा भर्ती प्रक्रियाओं को रोक दिया है। साथ ही सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। लिखित परीक्षा निजी एजेंसी द्वारा आयोजित कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग ने निविदा (प्रस्ताव) (आमंत्रण भेज दिया है) भी आमंत्रित कर दी है। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों से स्कूलवार रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद विस्तृत भर्ती अधिसूचना जारी की जाएगी।

इन पदों पर होगी भर्ती 

खाली पदों पर शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पद शामिल होंगे – 

शैक्षणिक पद – भर्ती के तहत स्कूलों में विभिन्न विषयों के व्याख्यात और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसमें हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी, इतिहास, भूगोल,अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और कला जैसे विषय शामिल हैं। इसके अलावा प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्तर के प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक और व्यायाम शिक्षक के पद भी भरे जाएँगे।

गैर-शैक्षणिक पद – स्कूलों में प्रशासनिक और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी कई पदों पर भर्ती होगी। इनमें ग्रंथपाल, कम्यूटर शिक्षक, प्रयोगशाला सहायक, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, चौकीदार और अंशकालीन सफाई कर्मी शामिल हैं। इन पदों के माध्यम से विद्यालयों की शैक्षणिक और प्रशासनिक को बेहतर ढंग से संचालित करने की तैयारी है। 

भर्ती के लिए जरुरी चीजें 

स्कूलों में शिक्षक के पद पर भर्ती लेने के लिए कुछ आवश्यक योग्यता होना जरुरी है जैसे बीएड/डीएड का होना अनिवार्य होगा। इसी के साथ अभ्यर्थियों को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने की अपनी क्षमता भी साबित करनी होगी। 

एनडीटीवी के खबर अनुसार शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया है कि भर्ती प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। सबसे पहले स्वामी आत्मानंद स्कूलों में करीब 5000 संविदा शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके बाद शिक्षा विभाग 5000 सहायक शिक्षकों के पदों पर भर्ती करेगा। इस तरह विभाग में कुल 10 हजार पदों को भरने की तैयारी है। उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा है कि सरकार भर्ती को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किए गए वादों को पूरा किया जाएगा। 

वहीं प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन पर भी सरकार नजर बनाए हुए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि नया शैक्षणिक सत्र जुलाई से शुरू होना है लेकिन मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए फैसला लिया जाएगा। यदि आने वाले दिनों में गर्मी कम नहीं होती है तो बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा को देखते हुए छुट्टियाँ बढ़ाई जा सकती है। ऐसे में 16 जून से स्कूल खोलने की प्रस्तावित तारीख़ को भी आगे बढ़ाने पर विचार किया जाएगा। 

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *