उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर आज, 23 अक्टूबर को मतदान हो रहा है। इस चुनाव में 14.81 लाख से अधिक स्नातक और शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक 2,697 मतदान स्थलों पर कराया जा रहा है। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में सबसे अधिक 24 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। वाराणसी, भदोही, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत आठ जिलों में मतदान को लेकर तैयारियां की गई हैं।
ये भी देखें –
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’