पटना ज़िले के हेतनपुर का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिछले एक साल से बंद होने के बाद ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें दूर जाकर महंगी दवाईयां और प्राइवेट अस्पतालों में इलाज करवाना पढ़ रहा है. उनका कहना है कि बिष्णुपुर में एक बड़ा अस्पताल है जो की हेतनपुर के नाम से चलाया जा रहा है. ग्रामीणों का कहना है की यह अस्पताल जो हेतनपुर में होना चाहिए था, जिससे उनको काफी सुविधा होती. हमारी रिपोर्टर सुमन ने जब बिष्णुपुर जाकर देखा तो पता चला वह अस्पताल भी बंद है, और उस पर कोई नाम नहीं है. बिष्णुपुर गांव के मुखिया ने बताया की बिष्णुपुर का अस्पताल भी पिछले तीन महीनों से बंद है, जबकि दानापुर सी. एम. औ. का कहना है कि डॉक्टरों की ड्यूटी दूसरी जगह लगने के कारण यह अस्पताल बस पिछले एक हफ्ते से बंद है. आखिर बिहार के सरकारी अस्पताल बनने के बाद भी क्यों नहीं चल रहे हैं? लोग प्राइवेट अस्पतालों से इलाज करवाने के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं? देखिये इस रिपोर्ट में.
ये भी देखें –
बांदा: कालिंजर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं नहीं, लोगों का आरोप
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’