मध्यप्रदेश में राज्य सभा की एक सीट पर उपचुनाव 12 नवंबर 2026 को होगा। इसकी जानकारी भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने आज 22 अक्टूबर 2026 को दी। यह उपचुनाव डॉ. एल. मुरुगन के इस्तीफे से खाली हुई सीट को भरने के लिए कराया जा रहा है।

सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री तथा राज्यसभा के सदस्य डॉ. एल. मुरुगन (फोटो साभार: सोशल मीडिया x)
डॉ. लोगनाथन मुरुगन (Dr. Loganathan Murugan) एक भारतीय राजनीतिज्ञ और अधिवक्ता हैं। उन्होंने 13 अक्टूबर 2026 को सूचना एवं प्रसारण और संसदीय कार्य राज्य मंत्री तथा राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मजबूत करने के लिए पूरा समय देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया था।
VIDEO | Tamil Nadu: BJP cadres welcome former Union Minister of State L Murugan on his arrival at Chennai airport.
Murugan resigned as the Minister of State for Information and Broadcasting and Parliamentary Affairs on Tuesday.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 17, 2026
मध्य प्रदेश राज्यसभा उपचुनाव चुनाव का पूरा कार्यक्रम
अधिसूचना जारी 26 अक्टूबर 2026
नामांकन की अंतिम तारीख 2 नवंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर 2026
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 5 नवंबर 2026
मतदान 12 नवंबर 2026, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक
मतगणना 12 नवंबर, शाम 5 बजे
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख 16 नवंबर 2026
कार्यक्रम के अनुसार, 26 अक्टूबर 2026 को अधिसूचना जारी की जाएगी और 12 नवंबर 2026 को मतदान तथा मतों की गिनती होगी।
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’
