खबर लहरिया Hindi UP/Mahoba: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, तिल-मूंग-उड़द की फसल बर्बाद

UP/Mahoba: बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, तिल-मूंग-उड़द की फसल बर्बाद

महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए परेशानी बन गई है। किसानों के मुताबिक करीब 15 दिनों से दिन-रात बारिश होने के कारण खेतों में खड़ी तिल, मूंग और उड़द की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि पहले बारिश न होने से सूखे की चिंता थी, लेकिन अब लगातार बारिश ने तैयार फसल को बर्बाद कर दिया है। कई किसानों के सामने घर का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है। किसानों को उम्मीद है कि सरकार नुकसान का सर्वे कराकर आर्थिक मदद देगी।

ये भी देखें – 

UP/Banda News: बारिश का बदला मिज़ाज, किसानों के लिए नई चुनौती

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें
If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our premium product KL Hatke