खबर लहरिया Hindi UP/ Mahoba: बारिश में घुटनों तक पानी और कीचड़ से गुजरने को मजबूर लोग

UP/ Mahoba: बारिश में घुटनों तक पानी और कीचड़ से गुजरने को मजबूर लोग

महोबा नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 में करीब 400 मीटर सीसी रोड का निर्माण न होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि वर्ष 2025 से लगातार सड़क निर्माण की मांग की जा रही है और नगर पालिका, तहसील दिवस व अधिकारियों को आवेदन भी दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। बारिश के मौसम में रास्ते में घुटनों तक पानी और कीचड़ भरने से बच्चों, मजदूरों और स्थानीय लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हो रही है। 19 अगस्त 2026 को करीब दो दर्जन महिला-पुरुषों ने नगर पालिका में लिखित दरखास्त देकर तत्काल अस्थायी रास्ते की व्यवस्था कराने की मांग की।

ये भी देखें –

UP/Prayagraj: ‘घर में पानी, रास्ते में कीचड़, आदिवासी बस्ती तक नहीं पहुंचा विकास?

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *