बेनीपुर ग्राम पंचायत के मजरा नंबर-4 (जिला प्रयागराज) में रहने वाले आदिवासी समुदाय के लोगों का आरोप है कि पंचायत का पांच साल का कार्यकाल बीत जाने के बावजूद उनके मोहल्ले में मूलभूत सुविधाएं नहीं पहुंच सकीं। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला, नाली और आरसीसी सड़क नहीं बनी, कई घरों में शौचालय नहीं हैं और बारिश के दिनों में घरों में पानी भर जाता है। कुछ परिवार आज भी पन्नी के नीचे रहने को मजबूर हैं, जहां बच्चों के सामने सांप-बिच्छू का खतरा बना रहता है। वहीं ग्राम प्रधान ज्ञानेंद्र का कहना है कि ग्राम पंचायत की लगभग 4,000 आबादी है। पांच वर्षों में करीब 100 आवास और 40 शौचालय मिले हैं। मजरा नंबर-4 में सड़क और नाली का प्रस्ताव कार्ययोजना में शामिल है। बजट मिलने पर निर्माण कराया जाएगा, जबकि पात्र लोगों के आवास के लिए आवेदन और फोटो अपलोड किए जा चुके हैं।
ये भी देखें –
टीकमगढ़: कुपोषण से भयावह हो रहे हैं आदिवासी बस्ती के बच्चों के हालात
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’