खबर लहरिया Hindi UP/Mahoba: हाथ-पैर बांध किशोरी से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार

UP/Mahoba: हाथ-पैर बांध किशोरी से जंगल में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। लड़की का आरोप है कि उसे शादी का झांसा देकर बुलाया गया और जंगल में ले जाया गया। तहरीर के अनुसार, उसके हाथ बांध दिए गए और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। कृष्ण उर्फ केशु, जयपाल, अखिलेश और राजू को नामजद करते हुए कुलपहाड़ कोतवाली में लड़की के पिता ने शिकायत दी है। 5 अगस्त का अपडेट- मु0अ0सं0 176/2026 धारा 137(2)/87/74/352/351(3) बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम केशु उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र शंकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी बेरपुरा जैतपुर थाना कुलपहाड़ जनपद महोबा सहित अन्य के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग के मुख्य वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मिश्र द्वारा गठित टीम के उ0नि0 मलखान सिंह मय हमराह हे0का0 शिवप्रताप सिंह व का0 अवनीश उपाध्याय द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त केशु उर्फ कृष्ण कुमार उपरोक्त को पंचमुखी चौराहा, स्टेशन रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

ये भी देखें – 

बांदा: अपहरण से शुरू हुआ मामला, बयान और मेडिकल के बाद जुड़ी सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो की धाराएं

 

यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’

If you want to support  our rural fearless feminist Journalism, subscribe to our  premium product KL Hatke ‘

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *