महोबा जिले के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के मुढारी तिराहे पर 4 मई 2026 को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल महोबा रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक बलदेव (लगभग 30 वर्ष), जो दो बच्चों के पिता थे, शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक वह अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।
ये भी देखें –
नौबतपुर में दर्दनाक हादसा: 2 युवकों की मौत, CCTV न होने से रहस्य बरकरार
यदि आप हमको सपोर्ट करना चाहते है तो हमारी ग्रामीण नारीवादी स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें और हमारे प्रोडक्ट KL हटके का सब्सक्रिप्शन लें’