खबर लहरिया Blog UP Elections 2022 : “बुंदेलखंड के वीरप्पन” के बेटे और भतीजे को सपा ने दिया टिकट

UP Elections 2022 : “बुंदेलखंड के वीरप्पन” के बेटे और भतीजे को सपा ने दिया टिकट

ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल को मानिकपुर विधानसभा सीट से टिकट दी गयी है तो भतीजे राम सिंह पटेल को प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से उतारा गया है।

वीर सिंह पटेल व राम सिंह पटेल

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की लहर ऐसी बह रही है कि राजनीतिक पार्टियां बड़े-बड़े चहरे को जनता के सामने उतार रही है। समाजवादी पार्टी ने भी कुछ ऐसा ही किया। यूपी जिले के बुंदेलखंड क्षेत्र में “बुंदेलखंड के वीरप्पन” नाम से जाने वाले मशहूर डाकू ददुआ उर्फ़ शिव कुमार पटेल के बेटे और भतीजे को पार्टी ने टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। दोनों को पार्टी द्वारा तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : अपना दल और सपा गठबंधन में सीटों को लेकर पड़ी दरार

यहां से दी गयी सीट

ददुआ के बेटे वीर सिंह पटेल को मानिकपुर विधानसभा सीट से टिकट दी गयी है तो भतीजे राम सिंह पटेल को प्रतापगढ़ की पट्टी सीट से उतारा गया है। जानकारी के लिए बता दें, ददुआ को मरे हुए तकरीबन 14 साल बीत चुके हैं।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : सपा पार्टी ने 12 उम्मीदवार किये घोषित

वीर सिंह पटेल और राम सिंह पटेल का राजनीतिक सफ़र

आपको बता दें कि वीर सिंह पटेल और राम सिंह पटेल दोनों ही साल 2012 के चुनाव में सपा के टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद दोनों को ही साल 2017 के चुनाव में बीजेपी से हार मिली थी। वीर सिंह ने साल 2012 में चित्रकूट सीट से जीत दर्ज की थी, लेकिन सपा ने इस बार उसे मानिकपुर से टिकट दिया है जबकि राम सिंह पटेल को उसकी परंपरागत पट्टी सीट से ही प्रत्याशी बनाया गया है। पट्टी और मानिकपुर सीट पर पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है, जिसके लिए 1 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

 ये भी देखें : UP Elections 2022 : आप पार्टी ने 20 प्रत्याशियों की लिस्ट की ज़ारी, कहा जीतें तो मुफ़्त होगी बिजली

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)