खबर लहरिया Blog UP Elections 2022 : 11 फरवरी तक रैलियों पर बढ़ी पाबंधी, पार्टियों को भी मिली बैठकों के लिए छूट

UP Elections 2022 : 11 फरवरी तक रैलियों पर बढ़ी पाबंधी, पार्टियों को भी मिली बैठकों के लिए छूट

चुनाव आयोग ने रोड शो पर लगी पाबंधी अब 11 फरवरी तक बढ़ा दी है।

                                                                                                                         credit – the economic times

चुनाव आयोग ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि पांच राज्यों में जहां विधानसभा के चुनाव होंगे, वहां 11 फरवरी तक किसी भी तरह की रैली या रोड शो नहीं किया जा सकता। पहले यह प्रतिबंध 31 जनवरी तक था।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक EXIT POLL पर लगाई रोक

हालांकि, चुनाव आयोग ने पार्टियों को कुछ चीज़ों पर छूट भी दी है। यह छूट 1 फरवरी 2022 से सभी चरणों के लिए लागू होंगी।

– पार्टियां 1000 लोगों के साथ शारीरिक बैठक कर सकती है। पहले सिर्फ 500 लोगों को ही इज़ाज़त दी गयी थी।
– स्टेट डिज़ास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (50%) द्वारा निर्धारित खुले स्थानों पर ही बैठक आयोजित की जा सकती है।
– आयोग ने डोर टू डोर अभियानों की सीमा भी बढ़ा दी है। अब 10 व्यक्तियों के बजाय, सुरक्षा कर्मियों को छोड़कर 20 व्यक्तियों को डोर टू डोर अभियानों के लिए अनुमति दी जाएगी।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : बीजेपी ने 5वें चरण के लिए 91 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)