खबर लहरिया चुनाव विशेष UP Elections 2022 : निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक EXIT POLL पर लगाई रोक

UP Elections 2022 : निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, 10 फरवरी से 7 मार्च तक EXIT POLL पर लगाई रोक

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल पर रोक लगाने का फैसला सुनाया।

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आज निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। निर्वाचन आयोग ने एग्जिट पोल पर बैन लगा दिया है। ये बैन 10 फरवरी से 7 मार्च तक ज़ारी रहेगा। जानकारी के अनुसार, प्रिंट या फिर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर किसी भी तरह का एग्जिट पोल नहीं चलाया जाएगा।

ये भी देखें – UP Elections 2022 : बीजेपी ने 5वें चरण के लिए 91 उम्मीदवारों के नाम किये घोषित

मुख्य चुनाव अधिकारी क्या कहते हैं ?

यूपी के मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बयान ज़ारी करते हुए कहा कि एग्जिट पोल पर फरवरी 10, सुबह 7 बजे से मार्च 7 के शाम 6:30 बजे तक बैन रहेगा। ना तो एग्जिट पोल प्रिंट मीडिया के ज़रिये छापा जाएगा और ना ही इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर इसे दिखाने की इजाजत रहेगी। जो भी इस नियम का पालन नहीं करेगा उसे दो साल तक की जेल हो सकती है। उस पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है।

ये भी देखें – दलित वोट बैंक की लहर किसकी तरफ? | UP Elections 2022

(हैलो दोस्तों! हमारे  Telegram चैनल से जुड़े रहिए यहां)